रामगढ़, मई 21 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने गुरुवार को शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय परिवर्तन दल की बैठक किया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला स्तरीय परिवर्तन दल के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले के सर्वांगीण विकास में परिवर्तन दल का बेहद महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए इस दल को सक्रिय रूप से क्षेत्र में कार्य करने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय परिवर्तन दल की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सभी को जानकारी दी गई कि जिला स्तर पर परिवर्तन दल का गठन कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अधिकारी करेंगे नियमित मॉनिटरिंग इस संबंध में उपायुक्त ने प्रखंड स्तर पर परिवर्तन दल का गठन करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला स्तरीय परिवर्तन दल के सदस्यों...