मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। यू डायस पर दर्ज जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों के ब्योरे ने विभाग के अफसरों को चौंका दिया है। इसके अनुसार जिले के सरकारी स्कूलों में 15 हजार से अधिक विदेशी बच्चे पढ़ रहे हैं। सैकड़ों स्कूलों में विदेशी श्रेणी के बच्चों की संख्या 20 से 150 तक है। दरअसल, यह स्कूलों के हेडमास्टर की लापरवाही से हुआ है। स्कूलों ने यू डायस पर भारतीय बच्चों को भी गलती से विदेशी की श्रेणी में डाल दिया है।जिले में हुई इस गड़बड़ी का खुलासा यू डायस की रिपोर्ट में विदेशी बच्चों की इतनी बड़ी संख्या सामने आने से हुआ। जांच शुरू की गई तो सैकड़ों स्कूलों में हुई चूक सामने आई। इसने लापरवाही के साथ ही हेडमास्टरों के अंग्रेजी में हाथ तंग होने की भी पोल खोल दी। स्कूलों को यू डायस पर सभी बच्चों का पूरा रिकार्ड अंग्रेजी मे...