छपरा, दिसम्बर 13 -- छपरा, हमारे संवाददाता। दिन शनिवार, सुबह के 11:22 हो रहे थे। मरीजों की लंबी कतार रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर लगी हुई थीl यह रजिस्ट्रेशन काउंटर ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों की थीl रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे रजिस्ट्रेशन कर्मी मुन्ना कुमार व निशांत कुमार थे l सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन ओपीडी में फिजिशियन विभाग का हो रहा था। सर्दी, खांसी- बुखार के सबसे अधिक मरीज सदर अस्पताल के ओपीडी में पहुंच रहे थे। ओपीडी में फिजिशियन विभाग में बैठे डॉ कुमार मयंक बताते हैं कि 50 साल से ऊपर के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं l शिशु विभाग की भी यही स्थिति है। शिशु विभाग में भी रजिस्ट्रेशन का पर्चा कट रहा था। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ इशिका सिंनहा बताती हैं कि अब छोटे बच्चे जिनकी उम्र 5 साल से कम है, उनमें न्यूमोनिया की भी शिकायत मिल रही है । प्रसव वा...