बांका, जून 3 -- बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे के सरकारी स्कूलों में अब माताओं की सक्रिय भागीदारी बढाने की कवायद शुरू कर दी गई है। बांका जिला सहित बिहार के सभी जिलों के स्कूलों में माता समूह का गठन किया जाएगा, जो बच्चों की नियमित उपस्थिति, पढाई की गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यालय की गतिविधियों पर नजर रखेगा। बच्चों की उपस्थिति से लेकर उनकी पढाई समेत अन्य गतिविधियों की निगरानी भी माता समूह से कराई जाएगी। शिक्षा विभाग नई व्यवस्था के जरिए स्कूल और अभिभावकों के बीच समन्वय मजबूत करने की दिशा में कदम बढा रहा है। अब नई पहल के तहत माता समूह की बैठक प्रत्येक माह आयोजित होगी। माता समूह द्वारा दिए गए सुझावों और फीडबैक के आधार पर विद्यालयों में सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का मानना है कि माताओं की भागीदारी से बच्चों की पढाई और स्कूल से जुडाव दोनो बेहत...