औरंगाबाद, मार्च 19 -- जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कहीं एमडीएम का चावल, कहीं बर्तन तो कहीं कंप्यूटर सिस्टम की चोरी कर ली जा रही है। औरंगाबाद सदर प्रखंड के राजकीय कृत किसान प्लस टू उच्च विद्यालय, जगदीशपुर में भी चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में विद्यालय के शिक्षक राहुल कुमार गुप्ता ने एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। बताया कि 14 मार्च को विद्यालय के परिचारी वीरेंद्र कुमार ने सूचना दी कि विद्यालय का मुख्य दरवाजा, कार्यालय कक्ष, कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा खुला हुआ है। इसका ताला तोड़कर विद्यालय के सारे सामान की चोरी कर ली गई थी। कार्यालय कक्ष और कंप्यूटर कक्ष में सील बंद रखा हुआ कंप्यूटर सिस्टम सहित बैट्री, इन्वर्टर, हेडसेट आदि की चोरी कर ली गई है। बताया गया कि आठ की संख्या म...