बांका, नवम्बर 25 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले के सरकारी भवन, स्कूल और छात्रावास सोलर लाईट से रोशन होंगे। इसके लिए सरकारी भवन, स्कूल व छात्रावास परिसर में सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को दी गई है। ये पहल जल जीवन हरियाली अभियान के तहत की जाएगी। जिसकी क्षमता 20 किलोवाट पी (केडब्लूपी) से अधिक होगी। इस योजना का मुख्य उदेश्य सरकारी इमारतों की बिजली की जरूरतों को नवीकरणीय उर्जा से पूरा कर बिजली के खर्च को कम करना है। सरकारी भवनों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित करने को लेकर भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से सर्वे कर इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके आधार पर यहां सरकारी भवनों के परिसर में ग्रीड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसके अलावे सरकारी स्कूल व छात्रावास परिसर में भी ग्रीड कनेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.