सीवान, फरवरी 28 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं पर हितधारकों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक शशांक शेखर ने की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री धन धान्य योजना और प्रस्तावित मत्स्य समूह पहल के माध्यम से वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और कृषि क्षेत्र में खुशहाली लाना था। बैठक के दौरान प्रतिभागियों को नाबार्ड द्वारा संचालित विभिन्न बुनियादी ढांचा कोषों की जानकारी दी गई। इनमें मुख्य रूप से कृषि अवसंरचना कोष के तहत खेती से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया गया। साथ ही मत्स्य पालन और जलीय कृषि अवसंरचना विकास कोष के तहत मछली पालन को बढ़ावा देने पर चर्चा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.