हमीरपुर, फरवरी 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां पर लगे चार कम्प्यूटरों के जरिए जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम को लखनऊ व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज से जोड़ा गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही है। जिसके लिए जिले के 43 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा के दौरान सीसीटीवी विथ वाइस रिकार्डिंग के जरिए परीक्षा केंद्रों पर जिला विद्यालय कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों को चार कम्प्यूटर लगाकर तीन में ग्यारह-ग्यारह तो एक में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.