जिले के सभी 3095 आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी मैपिंग
गोंडा, जून 28 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के सभी 3095 आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटतम प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों से संबद्ध कर दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास और बेसिक शिक्षा विभाग मिशन मोड में केंद्रों की मैपिंग कर रहे हैं। अधिकांश केंद्रों की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग मैपिंग पूरी होने के बाद विद्यालय परिसर में संचालित और विद्यालय से 200 मीटर के दायरे में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को विद्यालय के किचन में तैयार हॉट कुक्ड मील उपलब्ध कराया जाएगा। इससे बच्चों को नियमित, ताजा और पौष्टिक भोजन मिलने के साथ कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रत्ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.