पूर्णिया, मई 23 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिले के 230 पंचायतों में सभी पंचायत रोजगार सेवकों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) दिया जायेगा। कामकाज में हो रही दिक्कत के कारण पंचायत रोजगार सेवकों की मांग के बाद उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने सभी को आईडी कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश डीआरडीए डायरेक्टर अमरेंद्र कुमार को दिया है। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में मनरेगा योजना की प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में दो दिनों तक "पिट महोत्सव" का आयोजन किया जाएगा तथा प्रत्येक पंचायत में न्यूनतम 10 पिट की खुदाई सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : जिले के सभी 230 पंचायत रोजगार सेवकों को मिलेगा पहचान पत्र पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले की सभी पंचायतों में एक साथ...