मधुबनी, अप्रैल 17 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अब प्रत्येक प्रखंड के चयनित मॉडल विद्यालयों में कक्षा नौ के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पहल बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत की जा रही है, जिसमें स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की योजना है। हालांकि इस साल इन मॉडल स्कूल में अन्य बच्चे को भी नौवीं कक्षा में नामांकन होगा। मॉडल के चयनित 40 छात्र व छात्राओं का दाखिला होगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि इस सत्र 2026-27 में मॉडल स्कूलों में कक्षा नौ में नामांकन मुख्य रूप से राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूल : विवाद के बाद विभाग ने जारी की गाइडला...