बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सभी 18 प्रखंडों में एक-एक विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। इसके लिए विभागीय पहल तेज हो गइ्र। जिला स्तर से ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर लिया गया है। स्थलीय जांच के बाद मॉडल स्कूल के नाम तय हो जाएंगे। इसके बाद यहां जरूरी संसाधन विकसित किए जाएंगे। इन स्कूलों में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा लाइब्रेरी समेत अन्य कई सुविधाएं भी बच्चों को मिलेंगी। मॉडल स्कूल में खास शिक्षकों की तैनाती होगी। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मॉडल स्कूल के रूप में इन स्कूलों का संचालन शुरू हो जाए। सरकार ने मॉडल स्कूलों को निजी स्कूल से बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा है। उच्चतर माध्यमिक स्तर के इन मॉडल स्कूलों में बच्चों की संख्या के हिसाब से कक्षा के सेक्शन होंग...