जिले के सभी 18 अंचलों में राजस्व शिविर आयोजित, 694 आवेदनों में 641 का हुआ त्वरित निष्पादन
चाईबासा, जून 18 -- चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के पहल पर जिले के सभी 18 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय-जाति-आवासीय प्रमाण पत्र और ऑनलाइन लगान रसीद आदि राजस्व सेवाओं के आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया।शिविरों में कुल 694 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 641 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इनमें आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के 540 आवेदनों में से 516 तथा पंजी-2 सुधार के 12 आवेदनों में से 6 का निष्पादन हुआ। साथ ही 74 मामलों में भू-लगान भी संग्रहित किया गया।जिला प्रशासन ने आमजनों से ऐसे शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.