हाजीपुर, जून 7 -- केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से दिन 17 एवं 18 जून, 2026 को वैशाली जिले के सभी 16 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजन को लेकर राज्य स्तर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के वरीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- जिले के सभी 16 प्रखंडों में 17-18 जून को सहयोग सह जन कल्याण शिविर लगेगाशिविर की तैयारी डीएम वर्षा सिंह ने संबंधित विभागों एवं प्रखंड प्रशासन को शिविर के सफल, प्रभावी एवं जनोन्मुखी आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि उक्त शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक यो...