हाजीपुर, दिसम्बर 31 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार साल के अंतिम दिन बुधवार को सदर अस्पताल हाजीपुर सहित जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एक साथ औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के दौरान आमजन को उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह इस विषय में विशेष रूप से संवेदनशील दिखीं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रख रही हैं। जिला पदाधिकारी ने कहा है कि सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल सहित जिले के किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, नियमित एवं जनोपयोगी बनाए रखने के लिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.