बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में 'स्कूल चले अभियान' के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए 2 मई को प्रवेशोत्सव दिवस मनाया जाएगा। डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों को निकट के प्राथमिक व प्रारंभिक विद्यालय में उम्र के सापेक्ष कक्षा में नामांकन कराने का आदेश डीईओ को दिया गया है। इस वर्ष आंगनबाड़ी केन्द्र से निकलने वाले छह साल उम्र के बच्चों की संख्या 16 हजार बतायी गयी है। सभी बीईओ को अपने प्रखंडों में पांच विद्यालय को आर्दश नामांकन केन्द्र विकसित करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...