गोपालगंज, मार्च 10 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सभी 14 अंचलों के सीओ दो दिन से हड़ताल पर हैं। जबकि, अधिकांश राजस्व अधिकारी और कर्मचारी पिछले तीन सप्ताह से हड़ताल पर हैं। इससे अंचल कार्यालयों के कामकाज प्रभावित हो रहे हें। मुख्य रूप से आय, जाति, निवास, ईडब्ल्यूएस व भूमि प्रमाण पत्र बनाने और दाखिल- खारिज, भू-लगान, परिमार्जन आदि के कार्य प्रभावित हुए हैं। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हजारों आवेदकों को अंचल कार्यालय व आरटीपीएस कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लेकिन, कामकाज प्रभावित होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.