प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता आदर्श कोल्ड स्टोर में हुए भयावह हादसे के बाद जिले के सभी शीतगृहों की जांच की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी शी गृहों की जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। जिसमें लोक निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, पुलिस, अग्निशमन विभाग आदि के अफसर शामिल होंगे। वो जिले में संचालित सभी 50 शीतगृहों में जाकर वहां की स्थिति का अवलोकन करेंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने बताया कि एक शीतगृह में घटना के बाद सभी शीतगृहों में जांच करने का निर्देश दिया गया है। जिससे कहीं भी ऐसा हादसा न होने पाए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है जानमाल की सुरक्षा करना। ऐसे में सभी मानकों को देखा जाएगा। कहीं अमोनिया रिसाव हो रहा है तो उसे भी ठीक किया जाएगा। अगर कोई शीत गृह ...