मधुबनी, दिसम्बर 12 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के सभी माध्यमिक,उच्च माध्यमिक और उत्क्रमित विद्यालयों में प्रबंध समिति तथा सभी प्रारंभिक विद्यालयों में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन को लेकर डीईओ अक्षय कुमार पांडेय के द्वारा दो अलग-अलग निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि कई स्कूलों में अब तक समितियों का गठन नहीं हो पाया है, जिसके कारण विद्यालय संचालन में लगातार कठिनाइयां सामने आ रही हैं। समिति का अभाव प्रशासनिक निर्णय, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा व्यवस्था की सुचारू कार्यप्रणाली को प्रभावित कर रहा है। डीईओ ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि जिन विद्यालयों में प्रबंध समिति का गठन लंबित है, वहां अगले एक सप्ताह के भीतर हर हाल में समिति का गठन सुनिश्चित किया जाए। गठन पूर्ण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.