नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल। नैनीताल जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आज शनिवार को राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि राजस्व लोक अदालत का उद्देश्य लंबित राजस्व वादों का त्वरित, सरल एवं सुलभ निस्तारण करते हुए आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनपद के समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील की है, कि वे राजस्व लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाएं। जिससे शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक संख्या में राजस्व वादों का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने जिले के सभी वादकारियों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए आज संबंधित न्यायालयों में उपस्थित हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.