बागेश्वर, दिसम्बर 20 -- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आदर्श स्मृति दिवस मनाया जाएगा। जिले के प्रत्येक मंडल में 26 तारीख तक अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। कबि सम्मेलन का कार्यक्रम गरुड़ मंडल में, चित्रकला प्रतियोगिता बजयूला मंडल में, रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम नगर मंडल में होगा। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम ग्रामीण मंडल में, भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम कपकोट मंडल में, निबंध प्रतियोगिता के कार्यक्रम शिखर मंडल में होगा। संपादकीय एवं लेखन भी नगर मंडल में होगा। कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री संजय परिहार होंगे। मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.