गोंडा, मार्च 30 -- गोंडा, संवाददाता। यात्रियों को कम किराए में बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। रोडवेज बसों के मार्ग में विस्तार करने की रणनीति बनाई गई है। जिससे यात्रियों को गंतव्य तक आने-जाने में आसानी हो सके। इस व्यवस्था को विस्तार देने के लिए ब्लॉक के प्रमुख गांव और चौराहों को इसमें शामिल किया जाएगा। जहां से रोडवेज की बसों का संचालन हो सके। जिले के 16 विकास खंडों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख गांव और चौराहों को जोड़ते हुए अब रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। रोडवेज प्रबंधकों का कहना है कि अधिकतर ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ते हुए रोडवेज की सेवा चल रही है। इनमें गोंडा, करनैलगंज, परसपुर, कटरा, मेहनौन, मनकापुर, बभनजोत, छपिया, नवाबगंज, इटियाथोक, तरबगंज, बेलसर आदि शामिल हैं। जिन विकास खंडो से अभी तक रोडवेज सेवा शुरू नहीं हो सकी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.