देवघर, जून 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जुलाई माह में सभी प्रखंडों में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी ने शिविर का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी शिविर संबंधित प्रखंड कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक आयोजित होंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगों को अपने प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं प्रज्ञा केंद्र (सीएससी) संचालकों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश ...