बांका, मार्च 15 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रखंडों में एक नेत्र विशेषज्ञ और एक ईनएटी विशेषज्ञ नियुक्त होंगे। राज्य सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रखंड स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंदा्रें (सीएचसी) को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए सरकार ने नेत्र रोग और ईएनटी (कान-नाक-गला) के विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों के अतिरिक्त पद सृजित करने की स्वीकृति दी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सात सीएचसी में नेत्र व ईएनटी के एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद सृजित किेय जाएंगे। इसके तहत यहां सात प्रखंड स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ सूबे में छह अन्य पीएचसी यानी कुल 54्र केंद्रों में यह व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि भारतीय लोक स्वास्थ्य मानक के मुताबिक सी...