भागलपुर, अप्रैल 28 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट जिले के सभी सीएचसी में छह वार्ड का लू केयर वार्ड बनेगा। सदर अस्पताल में 10 बेड का यह वार्ड बनाया गया है। यह बातें मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ रामेन्द्र कुमार ने जिले के मानसी, चौथम व बेलदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के बाद कही। उन्होंने कहा कि जरूरत पर बेड की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। लू, डायरिया आदि से बचाव के लिए मौसम जनित दवाईयां अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वही मानसी सीएचसी में नगर पंचायत मानसी के वार्ड नंबर सात के नगर पार्षद सह राजद छात्र नेता अमृत राज ने सिविल सर्जन से डिजिटल एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड, सीबीसी मशीन उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर सीएस ने आवश्यक कार्रवाई की बात कही। इस मौके पर डॉ राजीव रंजन कुमार, डॉ मुरारी मोहन, डॉ मुकेश कुमार आद...