जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान की आस में पहुंचे फरियादी
बस्ती, जून 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानों पर राजस्व टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में फरियादियों की शिकायतों को सुन रही है। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, रास्ता-नाली की शिकायतों की भरमार देखने को मिली। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण का प्रयास जारी है। कप्तानगंज थाने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने जनसुनवाई की। पुरानी बस्ती थाने में एसएचओ शशांक शेखर राय ने जनसुनवाई की।निरीक्षण करने पहुंचे सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने शिकायतों की सुनवाई करने के साथ निर्देश दिया कि राजस्व से संबंधित मामलों में तथ्यों के आधार पर संयुक्त टीम त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। अगर किसी तरह की समस्या आती है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। रुधौली थाने पर नायब तहसीलदार नीरज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.