रामगढ़, मई 10 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार रविवार को जिले के सभी थाना और ओपी में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित थाना और ओपी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के चौकीदारों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान चौकीदारों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा समय-समय पर आसूचना संकलन कर थाना को सूचित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।थाना यह भी पढ़ें- जिले के सभी थानों में चौकीदारी परेड , मिले आवश्यक निर्देश प्रभारियों ने चौकीदारों से कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध...