बिहारशरीफ, मार्च 21 -- छठ पूजा से पहले पहुंच पथों का दुरूस्त करने का आदेश बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। चैती छठ पूजा को लेकर जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर चेजिंग रूम की अस्थायी व्यवस्था की गयी है। जिला प्रशासन ने 24 मार्च से पहले सभी घाटों के पहुंच पथ को दुरूस्त करने का आदेश दिया है। नगर निकाय क्षेत्र के घाटों को निकाय अधिकारी तो प्रखंड क्षेत्र के घाटों को दुरूस्त करने का आदेश बीडीओ को दिया गया है। घाटों पर रोशनी के लिए पर्याप्त लाइट लगाने के लिए कहा गया है। जिन घाटों में पानी नहीं है वहां साफ पानी 24 मार्च की सुबह तक भरने का आदेश दिया गया है। खतरे वाले छठ घाट पर बैरेकेडिंग व लाल झंडे लगाने को कहा गया है। नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख 10 घाटों पर पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं बहाल करने का आदेश नगर आयुक्त निशांत कुमार विवेक ने दिया है। घाटों पर हर ...