भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ग्रामीण इलाकों में डिजिटल क्रांति को तेजी से मिल रहे विस्तार को लेकर सांसद अजय कुमार मंडल द्वारा लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने जिले की संचार सुविधाओं की अद्यतन स्थिति स्पष्ट की है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 तक भागलपुर जिले के सभी 1,520 गांवों में 4जी मोबाइल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है। इसके साथ ही भारतनेट परियोजना के अंतर्गत फरवरी 2026 तक जिले की 234 ग्राम पंचायतों को हाईस्पीड ब्रॉडबैंड सेवा के लिए तैयार कर लिया गया है। सांसद द्वारा डाकघरों के आधुनिकीकरण पर उठाए गए सवाल के जवाब में बताया गया कि जिले के सभी डाकघरों को एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और आईटी 2.0 परियोजना से जोड़कर एंड टू एंड कंप्यूटरीकरण सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.