पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 से 20 अप्रैल तक टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण होगा। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने जिला अंतर्गत सभी बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरक पोषाहार मद में प्राप्त आवंटन से माह अप्रैल 2026 का टीएचआर वितरण का निर्देश दिया है। टेक होम राशन में रेसिपी के अनुरूप रेडी टू कूक सामग्री टीएचआर वितरण फेसियल रिकॉगनाइजेशन सिस्टम के द्वारा वितरित किया जायेगा। टीएचआर वितरण के दौरान मोबाइल नेटवर्क एवं सर्वर ईश्यू को ध्यान में रखते हुए 15 से 20 अप्रैल तक तिथि निर्धारित किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया है कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आईसीडीएस निदेशालय बिहार पटना के दिशा निर्देश के आलोक में निर्धारित रेसीपी के अनुरूप गर्भवती, धात्री माता,अ...