चाईबासा, जुलाई 1 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने पदाधिकारियों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित एवं औचक निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित संस्थान के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंगलवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत संचालित सेव द गर्ल कैंपेन (बेटी बचाओ अभियान) एवं संबंधित विषयों की समीक्षा को लेकर बैठक की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News भव्...