बिहारशरीफ, मार्च 12 -- जिले के शिक्षण संस्थानों में चलाया गया एचआईवी जागरूकता अभियान युवाओं को एड्स से बचाव और सुरक्षा की दी गयी जानकारी नालंदा महिला कॉलेज व नालंदा महाबोधि कॉलेज में हुआ विशेष कार्यक्रम फोटो : महाबोधी कॉलेज : नालंदा महाबोधि कॉलेज में गुरुवार को कार्यक्रम में शामिल प्रचार्य डॉ. अरविंद कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालंदा महिला कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को एड्स से बचाव व सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। नालंदा महाबोधि कॉलेज में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। नालंदा महिला कॉलेज में डॉ. राकेश कुमार रंजन ने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर समाज में भेदभाव को समाप्त करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी के प्रति समाज में फैली गलत...