कोडरमा, मार्च 10 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिलास्तरीय पुरस्कार सह सम्मान समारोह शहर के गायत्री मंदिर में सोमवार को आयोजित किया गया l यह पुरस्कार सम्मान समारोह पूरे कोडरमा जिला में शामिल सरकारी, गैर सरकारी कुल 114 स्कूलों के नौ हजार 348 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झुमरी तिलैया नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर, विशिष्ट अतिथि कोडरमा नगर पंचायत नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन उर्फ लल्लू मियां और सीडी बालिका हाई स्कूल के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य रामप्रवेश पांडेय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार के आदित्य कुमार ने की।जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 45 छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मोमेंटो और प्रावीण्य प्रमाण पत्र देकर स...