जिले के विभिन्न प्रखंडों में 45 चापाकलों की मरम्मत
चाईबासा, मई 30 -- चाईबासा,संवाददाता। कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर कुल 30 चापाकलों की मरम्मत की गई। इसके अतिरिक्त आरआरपी के तहत 15 चापाकलों की भी मरम्मत की गई। इस प्रकार कुल 45 चापाकलों को मरम्मत कर पुनः चालू कराया गया। जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत सदर (चाईबासा), झींकपानी, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, टोंटो, तांतनगर, हाटगम्हरिया, मंझगांव एवं कुमारडुंगी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों व गांवों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.