हाजीपुर, मार्च 19 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से 36 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने बुधवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट मामले में 01, हत्या के प्रयास मामले में 12, एससी-एसटी एक्ट मामले में 02, वारंट मामले में 10, उत्पाद अधिनियम मामले में 08 एवं अन्य मामले में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने 39 कुर्की वारंट को निष्पादन किया है। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 01 लाख 85 हजार रूपए जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...