हाजीपुर, अगस्त 30 -- जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रविवार को "पंचायत विकास दिवस" का सफल आयोजन किया गया। पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पंचायतों के विकास में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। यह भी पढ़ें- Ara News: जागरूकता : पंचायतों में विकास दिवस आयोजित, लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारीपंचायतों का महत्व इस अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि "पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। पंचायतों की मजबूती का सीधा संबंध गांवों के समग्र एवं सतत विकास से है। हमारा प्रयास है कि पंचायत स्तर पर संचालित प्रत्येक विकास योजना में पारदर्शिता,जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित हो तथा ग्रामीणों को अपनी पंचायत के विकास से जुड़े निर्णयों और कार्यों की ज...