जिले के विभिन्न अस्पतालों में कुल 840 स्ट्रोक एंटी वेनम है उपलब्ध
चतरा, जून 19 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मानसून की शुरुआत के साथ ही सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बारिश के मौसम में सांप बिलों से बाहर निकलते हैं और खेतों, घरों तथा आसपास के इलाकों में दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्क रहने और सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील कर रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में अब तक सर्पदंश से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि समय पर इलाज मिलने से गंभीर स्थिति को टाला जा सकता है। लेकिन कई मामलों में लोग पहले झाड़फूंक और घरेलू उपचार में समय गंवा देते हैं, जिससे मरीज की हालत बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है। सर्पदंश से निपटने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। चतरा सदर अस्पताल समेत जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.