जिले के विद्यालयों में दूसरे दिन भी जारी रहा टीएएस-1 सर्वेक्षण बच्चों की जाँच से संक्रमण की हो रही पहचान
किशनगंज, मई 16 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित टीएएस-1 अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। यह सर्वेक्षण केवल एक सामान्य स्वास्थ्य जांच नहीं, बल्कि जिले में फाइलेरिया संक्रमण की वास्तविक स्थिति का वैज्ञानिक आकलन करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। वर्षों से संचालित सामूहिक दवा सेवन अभियान के बाद अब यह परखा जा रहा है कि समुदाय में संक्रमण की श्रृंखला कितनी हद तक टूटी है। विशेष रूप से कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों की जांच इसलिए की जा रही है क्योंकि यह आयु वर्ग हालिया संक्रमण की स्थिति को दर्शाता है। यदि बच्चों में संक्रमण नहीं अथवा अत्यंत कम पाया जाता है, तो यह जिले के लिए फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में सकारात्मक संकेत माना जाएगा। यह भी पढ़ें- टीएएस-1 सर्वेक्षण शुरू, 18 सौ बच्चों का नमूना लिया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.