जिले के विकास कार्यों के लिए शासन ने दिया 35 करोड़ रुपये
मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर। जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए शासन से 35 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। इस धनराशि का उपयोग सड़कों के निर्माण, पुलिया और चेकडैम के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। कार्यदायी संस्था आरईएस विधायकों से प्रस्ताव लेकर कार्य कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते फरवरी माह में जिले के विधायकों की प्रयागराज में बैठक ली थी। इस दौरान सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगा था। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के अलावा विधान परिषद सदस्यों ने विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने विधायकों के विकास कार्यों के प्रस्ताव का संबंधित विभागों से आकलन कराने के बाद धन आवंटन करने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.