खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर सभापति अर्चना कुमारी मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड की जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने उन्हें बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात को जिले के सामाजिक एवं राजनीतिक परिवेश में एक सकारात्मक संवाद के रूप में देखा जा रहा है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच जिले के विकास, सामाजिक समरसता, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और नेताओं के बीच सकारात्मक संवाद और सहयोग की भावना से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव होता है। नगर सभापति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.