महोबा, जनवरी 29 -- महोबा, संवाददाता। वाहनों की फिटनेस के लिए झांसी जाने के नियम से परेशान जिला ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपते हुए समस्या के निस्तारण कराने की मांग उठाई है। जिला ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में वाहनों की फिटनेस बंद है। वाहनों की फिटनेस के लिए झांसी जाना पड़ता है। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूली वैन और बसें परमिट न मिलने पर खड़ी है। कई बार झांसी तक जाने के बाद भी परमिट मिलने में देरी से परेशानी होती है। बिना फिटनेस के बीमा कंपनी क्लेम नहीं दे रही है। झांसी तक बीमा कर...