मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के लोगों में माइक्रोफाइलेरिया का कीड़ा कम हुआ है। नाइट ब्लड सर्वे की रिपोर्ट से यह बात सामने आई है। नाइट ब्लड सर्वे में 12 हजार 300 मरीज का सैंपल लिया गया था, जिनमें 286 में माइक्रोफाइलेरिया का कीड़ा मिला है। पिछले वर्ष 330 मरीज में माइक्रोफाइलेरिया का कीड़ा मिला था। नाइट ब्लड सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक कटरा में इस बार दवा का अभियान चलाया जाएगा। कटरा के आसपास के इलाकों में लोगों में माइक्रोफाइलेरिया का कीड़ा मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि पिछले साल अभियान के तहत लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलायी गई थी। इसी दवा खिलाने का परिणाम है कि जिले में माइक्रोफाइलेरिया के कीड़े में कमी आई है। जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया से बचाव अभियान चलाया जाएगा। फाइलेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.