जिले के लिपिक संवर्ग के स्थानांतरण-पदस्थापन में धांधली की शिकायत
कोडरमा, जून 12 -- कोडरमा। जिले में लिपिक संवर्ग के कर्मियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन को लेकर सूचना अधिकार मंच के सचिव आरके बसंत का कहना है कि स्थानांतरण-पदस्थापन के नाम पर अनियमितता बरती गई है।उन्होंने कहा कि स्थानांतरित एवं पदस्थापित 29 कर्मियों की सूची में पांच ऐसे कर्मियों के नाम शामिल हैं, जिनका स्थानांतरण दिखाया गया है, लेकिन उनकी पदस्थापना पुनः उसी मूल स्थान पर कर दी गई है। यदि वास्तविक रूप से स्थानांतरण किया जाना था, तो सूची में केवल 24 कर्मियों के नाम होने चाहिए थे। कुछ कर्मी वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित हैं और स्थानांतरण होने के बाद भी अल्प अवधि में पुनः अपने मूल स्थान पर लौट आते हैं। इस संबंध में उन्होंने स्थानांतरण-पदस्थापन सूची के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.