किशनगंज, अप्रैल 9 -- किशनगंज, संवाददाता। बंगाल में आगामी चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सांगठनिक ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हेलीकॉप्टर से किशनगंज पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हेलीकॉप्टर 2 बजकर 59 मिनट पर किशनगंज शहर के खगड़ा हवाई अड्डा पर उतरा, जहां उनके स्वागत के लिए भाजपा नेता पहुंचे थे। बिहार सरकार के उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, एमजीएम के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप,लोजपा जिलाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.