सिमडेगा, मार्च 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। रेंगारीह स्थित संत पीयूष इंटर कॉलेज मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सात प्रमुख इंटर कॉलेजों की बालक एवं बालिका टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा एवं विशिष्ट अतिथि महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन कर किया। इस अवसर पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सिमडेगा की पहचान हॉकी की धरती के रूप में पूरे देश और दुनिया में स्थापित हो चुकी है। यहां की मिट्टी में प्रतिभा है, यहां के युवाओं में जुनून है और यहां के खिलाड़ियों में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है। जरूरत है ...