अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, संवाददाता। प्रदेश सरकार के बजट में इस बार युवाओं के भविष्य को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप और खेल के क्षेत्र में किए गए प्रावधान अलीगढ़ के हजारों युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आए हैं। बजट का उद्देश्य युवाओं को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि रोजगार योग्य और आत्मनिर्भर बनाना है। एएमयू, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और निजी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को इन योजनाओं से सीधा लाभ मिलने की संभावना है। युवाओं का भी यही मानना है। रोजगार और कौशल विकास पर जोर युवाओं के लिए नए कौशल विकास केंद्र खोलने और पुराने केंद्रों को आधुनिक बनाने की घोषणा की गई है। अलीगढ़ में आईटी, मशीन टूल, लॉक उद्योग, इलेक्ट्रिकल और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.