सासाराम, फरवरी 25 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी एक मार्च 2026 को दक्षिण भारत को जोड़ने वाली कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन होने जा रहा है। इस ट्रेन के शुरू होने से सासाराम के यात्रियों को सीधा और बड़ा फायदा मिलेगा। अब सासाराम के लोगों को कोयंबटूर, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे दक्षिण भारतीय शहरों की यात्रा के लिए यह ट्रेन उपलब्ध होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...