जिले के मैट्रिक और इंटर टॉपरों का हुआ सम्मान, खिले चहरे
नवादा, अप्रैल 11 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस साल आयोजित इंटर और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुक्रवार को जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने इंटर और मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में राज्य और जिलास्तर पर टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, किताब और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर प्रतिभाशाली बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सम्मान पाने वालों में इंटर की परीक्षा में बिहार में टॉप फाइव और मैट्रिक की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान पाने वाले बच्चे शामिल थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन एवं अनुशासन ही सफलता का आधार है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.