जिले के मालपा व बागमती घाट पर पुल निर्माण का सपना इस साल भी नही हुआ पूरा
खगडि़या, जून 28 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम प्रखंड का चार पंचायत कोसी और बागमती नदी सहित चार नदियों से घिरा हुआ है। चार पंचायतों में लगभग 50 हजार की आबादी है। कई गांवों तक जाने के लिए आज तक सीधी सड़क नहीं बन पाई है। इन गांवों तक जाने के लिए बागमती नदी को पार करना पड़ता है। गांवों तक सीधी संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से मालपा और रोहियार के बीच एवं चौथम एवं खरैता घाट के बीच बागमती नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। वर्षों बीत जाने के बाद भी आज तक पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिस कारण आज भी लोगों को नावों की सवारी करनी मजबूरी बनी हुई है। हाल यह है कि इस साल भी कार्य पूरा होने की उम्मीद नहीं है। इन दिनों बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही कार्य भी बंद है। अब बाढ़ खत्म होने के बाद अक्टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.