भदोही, मार्च 10 -- भदोही,संवाददाता। कालीन नगरी के सर्वांगीण विकास को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ संजीदा हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जिला मुख्यालय सभागार में विधायकों, अफसरों की वीसी के जरिए बैठक ली। मार्गों के निर्माण, मरम्मत आदि विकास कार्यों को कराने के संबंधित प्रस्ताव मांगा। जिसे तीन दिन में बनाकर भेजने की बात कही। औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण, पुरानी की मरम्मत कराने, पुलों के निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों के बारे में प्रस्ताव मांगा। जिस पर लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, पूर्वांचल विकास निधि, त्वरित विकास निधि आदि से कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव बनाकर तीन दिनों में देने की बात कही।भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी से ज्ञानपुर ...